Home Haryana News अम्बाला में अनिल विज का कांग्रेस पर हमला:मेनिफेस्टो को बताया धोखे का पत्र; बोले- झूठ का पुलिंदा, इसे नदी में फेंक देना चाहिए

अम्बाला में अनिल विज का कांग्रेस पर हमला:मेनिफेस्टो को बताया धोखे का पत्र; बोले- झूठ का पुलिंदा, इसे नदी में फेंक देना चाहिए

अम्बाला में अनिल विज का कांग्रेस पर हमला:मेनिफेस्टो को बताया धोखे का पत्र; बोले- झूठ का पुलिंदा, इसे नदी में फेंक देना चाहिए

बाजार में शॉप-टू-शॉप प्रचार करते हुए अनिल विज।

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को धोखे का पत्र करार देते हुए कहा कि यह घोषणा पत्र नहीं यह धोखे का पत्र है। झूठ का पुलिंदा है, इसे तो नदी में फेंक देना चाहिए।

.

विज आज अम्बाला छावनी में बाजारों में शॉप-टू-शॉप चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया है।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आदतन धोखेबाज पार्टी है। जब हिमाचल का चुनाव था तब भी इन्होंने यही कहा था कि हम महिलाओं को 500 का सिलेंडर देंगे। लेकिन आज हालात क्या है। यह लोगों की तनख्वाह तक नहीं दे पा रहे हैं।

विज ने कहा कि ये लोग हिमाचल में बोलते है की भांग बोंएगे और उसको बेचेंगे। हरियाणा में बोलते है नशा मुक्त करेंगे, यह पार्टी तो एक ही है और जीतने के बाद कैसे रंग बदलती है उसका उदाहरण हमारे पड़ोस में है।

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
MENU