पूर्व विधायक बख्शीश सिंह को कांग्रेस ज्वाइन करवाते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान।
असंध से भाजपा के पूर्व विधायक बख्शीश सिंह ने दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई है। बता दें कि विधायक बख्शीश सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव में असंध से विध
.
भाजपा से कर रहे थे टिकट की मांग
इस बार फिर भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार थे। लेकिन भाजपा ने करनाल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा को असंध विधानसभा से प्रत्याशी बनाया। इससे नाराज बख्शीश सिंह ने समर्थकों के साथ बैठक करके अपनी मर्जी से वोट देने की बात कही थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व विधायक बख्शीश सिंह के साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ता
बख्शीश सिंह के अधिकतर वर्कर कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे। अब बख्शीश सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जॉइन की है।
असंध के पूर्व पार्षद व अन्य ने भी जॉइन की कांग्रेस
चिड़ाव ब्लॉक समिति के चेयरमैन मास्टर सुखदेव सिंह, असंध के पूर्व पार्षद मालक सिंह, को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अनिल, पार्षद मेजर सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पलविंदर सिंधु, असंध सरपंच एसोसिएशन के मौजूदा प्रधान कुलदीप सिंह मल्ली, पार्षद प्रतिनिधि विजय गर्ग सहित अन्य सरपंच व ब्लॉक समिति सदस्यों ने कांग्रेस ज्वाइन की है। इसी के साथ करनाल जेजेपी के जिला प्रवक्ता यशकरण राणा सहित अन्य ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है।
Leave a Reply