Home Haryana News रोहतक में नड्डा बोले- हुड्डा को आराम की जरूरत:पर्ची नौकरी के लिए लोग सजायाफ्ता हो गए, आज 24 फसलों पर मिलती है MSP

रोहतक में नड्डा बोले- हुड्डा को आराम की जरूरत:पर्ची नौकरी के लिए लोग सजायाफ्ता हो गए, आज 24 फसलों पर मिलती है MSP

रोहतक में नड्डा बोले- हुड्डा को आराम की जरूरत:पर्ची नौकरी के लिए लोग सजायाफ्ता हो गए, आज 24 फसलों पर मिलती है MSP

कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार को रोहतक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। वहीं कांग्रेस व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर नड्डा ने न

.

जेपी नड्‌डा ने कहा कि अगर फसल खराब हो जाए तो कांग्रेस के हुड्‌डा 6 हजार रुपए प्रति एकड़ देते थे, आज 15 हजार रुपए प्रति एकड़ दिए जाते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि ये किसान के बारे में नारे लगाते हैं और घड़ियाली आसूं बहाते हैं। हुड्‌डा जी को आसूं बहाते देखा या नहीं। कांग्रेस आठ फसलों पर एमएसपी देती थी, आजकल सभी फसलों पर देने की बात कहते हैं। भाजपा 24 फसलों पर एमएसपी देती है।

रोहतक में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा

रोहतक में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि वे दिल्ली से आए हैं। वे दिल्ली से पौने 10 बजे चले हैं और साढ़े 11 बजे रोहतक पहुंच गए। यह संभव था क्या 10 साल पहले। पहले तो चार घंटे का समय लगता था। अब तो केएमपी पकड़ों और सीधा पहुंचे। फ्लाईओवर के सहारे फ्लाई करते रहो और निकल जाओ।

हुड्‌डा पर जेपी नड्डा ने साधा निशाना जेपी नड्‌डा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बताएं कि यही रोहतक जला था या नहीं। जलाने वाले यही थे या नहीं। इन्होंने समाज को बांटा या नहीं बांटा, खंडित किया कि नहीं। इस पर जनता ने हामी भरी। वहीं जेपी नड्‌डा ने कहा कि इनको आराम की जरूरत है और मनीष ग्रोवर को काम की जरूरत है। इसलिए इन्हें 5 साल आराम व मनीष को काम देने का संकल्प लें।

रोहतक के दिल्ली रोड स्थित मनीष ग्रोवर के चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल लोग

रोहतक के दिल्ली रोड स्थित मनीष ग्रोवर के चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल लोग

युवाओं को पुराने दिन याद दिलाने की जरूरत जेपी नड्‌डा ने कहा कि यह चुनाव हरियाणा के विकास को गति देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए वोटर व कार्यकर्ता ऐसे हैं, जो 10 साल पहले करीब 8 साल के होंगे। उनको पता नहीं होगा और वे दिन नहीं देखे होंगे। जब सड़क में गड्‌ढा होता था या गड्‌ढे में सड़क, यह पता नहीं होता था।

उनका मालूम नहीं होगा कि 20-20 घंटे गांवों में बिजली गुल रहती थी। हरियाणा की छवि पर्ची व खर्ची पर हरियाणा सरकार में नौकरी मिलने की होती थी। लोग सजायाफ्ता हो गए केवल पर्ची पर नौकरी देने के लिए। युवाओं ने बुरे दिन देखे नहीं, इसलिए उनको याद दिलाना जरूरी है।

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के नाना और रोहतक निवासी चंद्र सिंह सहरावत को भाजपा ज्वाइन करवाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के नाना और रोहतक निवासी चंद्र सिंह सहरावत को भाजपा ज्वाइन करवाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा

मिस वर्ल्ड 2017 के मानुषी छिल्लर के नाना ने ज्वाइन की भाजपा मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के नाना और रोहतक निवासी चंद्र सिंह सहरावत ने भाजपा ज्वाइन की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मानुषी छिल्लर के नाना को पार्टी में शामिल किया। जॉइनिंग के बाद मानुषी के नाना बोले कि भाजपा ने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया। आज युवाओं को बिना पर्ची के नौकरी मिल रही हैं।

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
MENU