Home Business सोना ₹445 बढ़कर ₹73,489 पर पहुंचा:चांदी ₹2,214 महंगी होकर ₹88,314 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोना ₹445 बढ़कर ₹73,489 पर पहुंचा:चांदी ₹2,214 महंगी होकर ₹88,314 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (16 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 16 सितंबर को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 445 रुपए बढ़कर 73,489 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 73,044 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी 2,214 रुपए बढ़कर 88,314 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 86,100 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 73,489
22 67,316
18 55,117

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,150 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,050 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 75,050 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,050 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,100 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 10 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 10,137 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 73,489 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 88,605 रुपए पर पहुंच गए हैं।

इस साल अब तक 10,137 रुपए महंगा हो चुका है सोना

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 जनवरी 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम
16 सितंबर 73,489 रुपए प्रति 10 ग्राम 88,605 रुपए प्रति किलोग्राम

सोर्स: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल में सोना के 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
MENU