Home Haryana News पिहोवा में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:इंग्लैंड से USA भेजने का दिया झांसा, 42.5 लाख रुपए की ठगी

पिहोवा में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:इंग्लैंड से USA भेजने का दिया झांसा, 42.5 लाख रुपए की ठगी

पिहोवा में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:इंग्लैंड से USA भेजने का दिया झांसा, 42.5 लाख रुपए की ठगी

गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की CIA-2 टीम

कुरुक्षेत्र में सीआईए -2 की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी अभिषेक उर्फ अभी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 12.5 लाख रुपए बरामद किये गये। आरोपी को कोर्ट के आदेश से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

.

42.5 लाख रूपए में तय हुआ था इकरारनामा

जिला कुरुक्षेत्र के थाना शहर पिहोवा में 18 मई को अजीत सिंह वासी सैक्टर-5 कुरुक्षेत्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने बताया कि वह अपने बेटे को सपरिवार विदेश इंग्लैंड से USA भेजना चाहता था। इसके लिए उसने खुशीराम व उसके लड़कों से बातचीत की। खुशीराम व उसके लड़कों ने उसे सपरिवार इंग्लैंड से USA भेजने का झांसा दिया। उनके बीच इंग्लैंड से USA भेजने के लिए करीब 42.5 लाख रूपए में इकरारनामा हुआ।

दो किस्तों में जमा किया पैसा

सौदे के बाद पीड़ित ने 28 फरवरी को खुशीराम को 15 लाख रुपए दे दिए। पीड़ित ने बकाया राशि 10 मार्च को 27.5 लाख रुपए एक लैटर पैड पर हस्ताक्षर व मोहर सहित उनको दे दिए। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद आरोपी ने न तो उनको वापस USA भेजा और ना ही उनके रुपए वापस किये। पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई। बाद में मामले की जांच सीआईए -2 को दी गई।

आरोपी से 12 लाख बरामद

17 सितम्बर को सीआईए-2 की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी अभिषेक उर्फ अभि वासी स्योसर पिहोवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 12.5 लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद किये। आरोपी को आज कोर्ट मे पेश करके कोर्ट के आदेश से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
MENU