Home Haryana News नारनौल में 2 लड़कियां लापता:एक कॉलेज पढ़ने गई थी, दूसरी सूट सिलवाने गई गांव; वापस नहीं पहुंची घर

नारनौल में 2 लड़कियां लापता:एक कॉलेज पढ़ने गई थी, दूसरी सूट सिलवाने गई गांव; वापस नहीं पहुंची घर

नारनौल में 2 लड़कियां लापता:एक कॉलेज पढ़ने गई थी, दूसरी सूट सिलवाने गई गांव; वापस नहीं पहुंची घर

हरियाणा के नारनौल से दो लड़कियां अपने अपने घर से लापता हो गई। इस बारे में दोनों लड़कियों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

.

लापता हुई लड़कियों में एक नारनौल के गर्ल कॉलेज में पढ़ती थी। जबकि दूसरी लड़की के परिजनों ने एक लड़के पर लड़की को भगा ले जाने आरोप लगाया है।

कॉलेज पढ़ने गई लड़की

नारनौल शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनकी लड़की सुबह गर्ल कॉलेज नारनौल पढ़ने गई थी। कॉलेज से रोजाना वह 12 बजे वापस घर आ जाती है, लेकिन वह शाम तक घर पर नहीं आई। इसके बाद उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

सूट सिलवाने के लिए गई थी गांव

सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कोरिया गांव निवास निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय लड़की सूट सिलवाने के लिए गांव में गई थी। लेकिन वह फिर वापस घर नहीं आई उसकी आसपास रिश्तेदारियों में कई जगह तलाशी की, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिली। उसे शक है कि उसकी लड़की को पांचनौता गांव निवासी राहुल भगा कर ले गया है।

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
MENU