Home Haryana News हरियाणा में युवक की 15 गोलियां मारकर हत्या:मृतक गैंगस्टर नीरज बवाना के शार्प शूटर मुनिया का भाई; गैंगवार में हो चुके 4 मर्डर

हरियाणा में युवक की 15 गोलियां मारकर हत्या:मृतक गैंगस्टर नीरज बवाना के शार्प शूटर मुनिया का भाई; गैंगवार में हो चुके 4 मर्डर

हरियाणा में युवक की 15 गोलियां मारकर हत्या:मृतक गैंगस्टर नीरज बवाना के शार्प शूटर मुनिया का भाई; गैंगवार में हो चुके 4 मर्डर

सोनीपत के बरोणा गांव में बृजेश की हत्या के बाद छानबीन में लगी पुलिस। इनसेट में मृतक बृजेश का फोटो।

हरियाणा में सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में बीती रात कुख्यात बदमाश रवि उर्फ मुनिया के भाई बृजेश की 2 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने यहां करीब 15 राउंड फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण घरों से बाहर निकले, तब तक बृजेश की मौत

.

उसे कई गोलियां लगी थीं। मृतक बृजेश कुमार का भाई रवि उर्फ मुनिया कुख्यात नीरज बवाना गैंग का शार्प शूटर है। यहां गैंगवार में अब तक 4 लोगों की हत्या हो चुकी है।

टहलने गया तो अंधाधुंध फायरिंग की बरोणा गांव की रहने वाली महिला कमला ने बताया कि उनका बेटा बृजेश (40) रात को टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर से कुछ ही दूर बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। उस पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं।

गोलियों की आवाज सुनकर जब लोग निकले तो बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए। मां कमला ने रवि उर्फ लांबा सहित कई लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या की शिकायत दी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि उर्फ लांबा राजेश बवाना गैंग से जुड़ा है। वहीं, जिसकी हत्या की गई है, उसका भाई रवि उर्फ मुनिया नीरज बवाना गैंग का आदमी है। ये दोनों ही गैंग गांव में अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ACP जीत सिंह को जानकारी देती महिला।

ACP जीत सिंह को जानकारी देती महिला।

बदमाशों का कोई सुराग नहीं बरोणा गांव में हत्या की सूचना पर सोनीपत, खरखौदा थाना पुलिस के साथ STF सोनीपत और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। ACP जीत सिंह बेनीवाल ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मर्डर की सूचना के बाद पूरे इलाके को सील किया था, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

खरखौदा थाना प्रभारी अंकित ने बताया कि मौके से पुलिस की टीम ने कई खोल और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया है। मंगलवार यानी आज उसका पोस्टमॉर्टम होगा।

मौके पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी।

मौके पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी।

अब तक 4 की हो चुकी हत्या बरोणा गांव में 2 गैंगों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई में अब तक 4 लोगों की हत्या की जा चुकी है। सबसे पहले रवि उर्फ मुनिया के एक भाई की हत्या हुई थी। इसका आरोप बरोणा के रवि उर्फ लांबा पर लगा था। इसके बाद रवि उर्फ लांबा के पिता अतर सिंह की हत्या कर दी गई। इसकी हत्या का आरोप रवि उर्फ मुनिया पर लगा।

इसके बाद रवि उर्फ लांबा के टैक्सी ड्राइवर भाई की दिल्ली में हत्या की गई थी। इसका आरोप भी रवि उर्फ मुनिया पर लगा। अब रवि उर्फ मुनिया के भाई बृजेश की गोलियां मारकर हत्या की है। इसका आरोप मृतक की मां कमला ने रवि उर्फ लांबा व अन्य पर लगाया है।

घर के बाहर छानबीन में लगी पुलिस टीम।

घर के बाहर छानबीन में लगी पुलिस टीम।

2017 से हो रहे मर्डर

  • वर्ष 2017 में मुनिया के भाई दिनेश की घर में घुसकर हत्या की गई और मां कमला को घायल किया गया।
  • वर्ष 2018 में खेत से लौट रहे रवि उर्फ लांबा के पिता अतर सिंह की हत्या की गई।
  • वर्ष 2018 में अतर सिंह की हत्या में गवाह बेटे जोगेंद्र की दिल्ली में गोली मारकर हत्या की गई। वह दिल्ली में टैक्सी चलाता था।
  • वर्ष 2024 में अब मुनिया के भाई बृजेश की हत्या की गई।

DTC कर्मी की भी हो चुकी हत्या बरोणा गांव के मुनिया पर गांव के ही दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (DTC) के पूर्व इंस्पेक्टर कृष्ण की हत्या का भी आरोप है। इसमें सोनीपत का रामकरण गैंग भी नामजद हुआ था। तब कृष्ण के बेटे कुख्यात बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को सोनीपत कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी महेश ने गोली मार दी थी। हालांकि, अजय की जान बच गई थी। उसके कुछ देर बाद कृष्ण की हत्या की गई थी।

मर्डर के बारे में जानकारी देते ACP जीत सिंह बेनीवाल।

मर्डर के बारे में जानकारी देते ACP जीत सिंह बेनीवाल।

घर से निकलते ही चलाई गोलियां खरखौदा के ACP जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि बरोणा गांव के बृजेश की गोली मारकर हत्या की गई है। अभी तक सामने आया है कि आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। जैसे ही बृजेश अपने घर से निकला तो उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं। इसमें बृजेश की मौत हो गई।

फिलहाल मामले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रवि उर्फ लांबा और रवि उर्फ मुनिया दोनों बवाना की अलग अलग गैंग से जुड़े हैं। गैंगवार के चलते कई वारदातें पहले हो चुकी हैं।

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
MENU