Home Business सोना ₹193 सस्ता हुआ, चांदी में ₹219 की गिरावट:10 ग्राम सोने की कीमत 71,801 रुपए, चांदी ₹83,188 किलो; कैरेट के हिसाब से देखें रेट्स

सोना ₹193 सस्ता हुआ, चांदी में ₹219 की गिरावट:10 ग्राम सोने की कीमत 71,801 रुपए, चांदी ₹83,188 किलो; कैरेट के हिसाब से देखें रेट्स

नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज (गुरुवार, 12 सितंबर) गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 193 रुपए कम होकर 71,801 रुपए पर पहुंच गया । इससे पहले बुधवार को इसके दाम 71,994 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी 219 रुपए गिरकर 83,188 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 83,407 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,300 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,050 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,150 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,200 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक साढ़े 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 8,449 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,801 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 83,188 रुपए पर पहुंच गए हैं।

साल के आखिर तक 74 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल में सोना के 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 87 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
MENU