Home Business सेंसेक्स 885 अंक गिरकर 80,981 पर बंद:निफ्टी भी 293 अंक गिरा, टाटा मोटर्स के शेयर में 4.32% की गिरावट रही

सेंसेक्स 885 अंक गिरकर 80,981 पर बंद:निफ्टी भी 293 अंक गिरा, टाटा मोटर्स के शेयर में 4.32% की गिरावट रही

मुंबई2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 2 अगस्त को बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 885 अंक की गिरावट के साथ 80,981 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 293 अंक की गिरावट रही, ये 24,717 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 में गिरावट और केवल 5 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी रही।

रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.53% की गिरावट रही
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.53% की गिरावट रही। वहीं, ऑटो में 2.92%, मेटल में 2.70%, IT में 2.41% और PSU बैंक में 1.72% की गिरावट रही। जबकि, फार्मा में 0.52% और हेल्थकेयर में 0.36% की तेजी रही।

रिजल्ट के बाद जोमैटो के शेयर में 19% से ज्यादा की तेजी रही
फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो के शेयर में आज 19% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। शेयर ने ₹278 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, दिनभर कारोबार करने के बाद कंपनी का शेयर 12.24% की तेजी के साथ ₹262.74 के स्तर पर बंद हुआ। दरअसल, अप्रैल-जून तिमाही में जोमैटो का मुनाफा सालाना आधार पर 126.5 गुना बढ़कर 253 करोड़ रुपए हो गया है।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2 करोड़ रुपए था। इसी का असर आज कंपनी के शेयर में देखने को मिल रहा है। जोमैटो ने बीते दिन 1 अगस्त को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

दिनभर कारोबार करने के बाद जोमैटो का शेयर 12.24% की तेजी के साथ ₹262.74 के स्तर पर बंद हुआ।

दिनभर कारोबार करने के बाद जोमैटो का शेयर 12.24% की तेजी के साथ ₹262.74 के स्तर पर बंद हुआ।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का IPO ओपन हुआ
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन हो गया है। निवेशक 6 अगस्त तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इसी के साथ यह पहली लिस्टेड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

एशियाई बाजार में भी आज गिरावट

  • लार्सन एंड टुब्रो, TCS,रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस ने बाजार को नीचे गिराया। जबकि, HDFC बैंक, सन फार्मास्युटिकल , कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स ने बाजार को उठाया।
  • एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिली। जापान के निक्‍केई में 5.81% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 2.08% की गिरावट रही। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.92% गिरा।
  • ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का IPO आज ओपन हो गया है। निवेशक इस IPO में 6 अगस्त तक बिडिंग कर सकते हैं। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
  • सीगल इंडिया लिमिटेड के IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। निवेशक इस IPO में 5 अगस्त तक बिडिंग कर सकते हैं। 8 अगस्त को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 1 अगस्त को ₹2,089.28 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹337.03 करोड़ के शेयर बेचे।
  • 1 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.21% गिरकर 40,347 पर बंद हुआ। NASDAQ 2.30% की गिरावट के साथ 17,194 पर बंद हुआ। S&P500 में 1.37% की गिरावट रही।

कल शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था
इससे पहले कल यानी 1 अगस्त को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,129 और निफ्टी ने 25,078 का स्तर छुआ था।

हालांकि, इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 126 अंक की बढ़त के साथ 81,867 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 59 अंक की तेजी रही, ये 25,010 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली थी।

खबरें और भी हैं…

source

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
MENU