Home Uncategorized चंडीगढ़ में कल से बारिश की चेतावनी:27 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, न्यूनतम तापमान में गिरावट

चंडीगढ़ में कल से बारिश की चेतावनी:27 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, न्यूनतम तापमान में गिरावट

[ad_1]


चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कल से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। कल दिन में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की गरज चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं 27 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और इस दौरान तेज गरज और चमक भी रहेगी। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है। पिछले दिनों से अधिकतम तापमान करीब 35.5 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। कल भी तापमान इतना ही दर्ज किया गया। लेकिन न्यूनतम तापमान जो 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था. वह अब घटकर 17.8 डिग्री हो गया है। न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। यह गिरावट भी मौसम में बदलाव के कारण हुई है। इस प्रकार रहेगा तापमान आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी तापमान का अनुमान लगाया है। इसके अनुसार कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, 29 अप्रैल को अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
MENU